पैमाइश का पत्थर उखाड़ने में तीन पर केस दर्ज
गाजीपुर, जून 15 -- रेवतीपुर। नवली गांव में पट्टे की जमीन की निशानदेही को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश के बाद लगाए गए सीमा-निर्धारण के खूंटे को उखाड़ने का विरोध करने पर एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.