पैमाइश का पत्थर उखाड़ने पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, मई 21 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काजीपुर में राजस्व विभाग द्वारा कराई गई पैमाइश के बाद लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजीपुर निवासी राम बचन पांडे ने पुलिस को बताया कि 10 मई को गाटा संख्या 555 की राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कर पत्थर नसब कराया गया था। आरोप है कि 12 मई को रमाकांत, विजय लक्ष्मी और अंकुर ने पत्थर उखाड़कर घर उठा ले गए। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पत्थरबाजी और धमकी मामले में सात नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.