लखनऊ, फरवरी 6 -- बंथरा के खुर्रमपुर में प्लाट की पैमाइश कराने गए अधिवक्ता पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बंथरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। अधिवक्ता अभिषेक चौहान ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर पिता के साथ प्लाट की पैमाइश कराने गए थे। उस वक्त प्लाट में लेखपाल मौजूद थे। आरोप है कि पैमाइश के दौरान गांव का अजय ने गाली-गजौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग गया। अधिवक्ता लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.