सहारनपुर, फरवरी 24 -- रास्ते के विवाद को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व विभाग व पुलिस टीम को विवादित भूमि पर न्यायालय का स्टे होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समाधान होने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। गांव शुक्रताल में गांव निवासी कंवरपाल ने एसडीएम को अपने खेत पर जाने वाला रास्ता बनवाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार को एसडीएम सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रियंक सिंह सहित राजस्व विभाग व पुलिस टीम गांव में खसरा नम्बर 317 में दर्ज रास्ते की पैमाइश के लिए पहुंची। इस दौरान दूसरे पक्ष के रामवीर ने अधिकारियों को बताया कि खसरा नम्बर 314 में वह संक्रमणीय भूमिधर काबिज है। जबकि खसरा नम्बर 313 राजस्व रिकार्ड में ग्राम समाज दर्ज है और उक्त भूमि पर गांव के पट्ट...