पैमाइश करने गये राजस्व टीम से अभद्रता, दो के खिलाफ केस
जौनपुर, मई 21 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनापुर गांव में चकमार्ग की पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी जीतलाल ने आईजीआरएस के माध्यम से चकमार्ग संख्या 368 की पैमाइश करने की मांग की थी। उसी के निस्तारण के लिए मंगलवार को मौके पर राजस्व निरीक्षक शेषमणि तिवारी अपने साथ क्षेत्रीय लेखपाल सोहराब अंसारी को लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के ही अजय कुमार, विजय कुमार गाली गलौज करते हुए कार्य करने से रोक दिया। इसके साथ ही पैमाइश करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए अभद्रता की। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की तहरीर पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.