सीतापुर, अगस्त 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जन सेवा केन्द्र संचालक ने पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर 70 लोगों के दस्तावेज से बैंक खाता खुलवा लिया। आरोपियों ने पीड़ितों के दस्तावेज लगा सिम र्काड भी निकलवा लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में मिश्रिख पुलिस दबिश दे रही है। सभी आरेापी हरदोई के रहने वाले हैं।

पुलिस की जानकारी एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मिश्रिख के खुर्शीदाबाद में कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र के लोगों को पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर लोगों से दस्तावेज ले रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की तो वह उचित जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में सामने आया कि वह लोगों को झांसा देकर उनका आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात ले लिया हैं। आरोपियों ने उन कागजात के आ...