पैन कार्ड के नाम पर ठगी के 3.85 लाख कराये वापस
मऊ, मई 6 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के गंगुआबारी हमीदपुर निवासी युवक से पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर साइबर जालसाजों ठगी कर लिया था। जालसालों द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी की गई 3 लाख 85 हजार 891 रुपये की धनराशि को कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित युवक के खाते में वापस करा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नदवासराय क्षेत्र के गंगुआबारी हमीरपुर निवासी अमरजीत चौहान पुत्र घूरा चौहान ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 14 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल पर कॉल कर शातिर दिमाग साइबर जालसाजों ने उसका पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर ओटीपी मांग कर उसके खाते से 3 लाख 85 हजार 891 रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत पंजीकरण के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, कोतवाली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.