हरदोई, जून 19 -- हरदोई। एक युवक के पैन कार्ड का कथित रूप से दुरुपयोग कर विभिन्न वित्तीय संस्थानों में खाते संचालित करने और ऋण सुविधाएं प्राप्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि हाल ही में उन्हें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके नाम पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में कई देनदारियां दर्ज हैं। उनका कहना है कि इन खातों, कार्डों और ऋणों के लिए उन्होंने कभी आवेदन नहीं किया और न ही किसी प्रकार की सहमति दी।पीड़ित यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कराया मोबाइल, केस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और पतों का उपयोग करते हुए वित्तीय संस्थानों में दस्तावेज प...