लखनऊ, जुलाई 26 -- काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा में एक युवक ने अपने आधार और पैन का दुरुपयोग कर फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित को आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करते समय फर्जीवाड़े की जानकारी हुई, जिसके बाद फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन निरस्त कराते हुए उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। बुद्धेश्वर विहार निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। आईटीआर भरने के दौरान उन्हें पता चला कि उनके पैन और आधार का इस्तेमाल कर उनके नाम से फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराया गया है। यह पंजीकरण उनके लखनऊ स्थित आवासीय पते पर दर्ज था।पीड़ित ने केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद संबंधित फर्जी जीएसटी पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। विभागीय रिकॉर्ड मे...