दरभंगा, फरवरी 17 -- दरभंगा। शहर के मनहरण लाल, खानका चौक के पास स्थित प्रख्यात पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर में आयुष्मान भारत के तहत एक बुजुर्ग महिला को नया जीवन मिला। वह शहर की सड़कों पर भटकती हुई मिली थी। उसके पास सिर छुपाने की भी जगह नहीं थी। बीमारी और भूख ने उसकी हालत और भी खराब कर दी थी। इलाज का कोई साधन नहीं था, उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थीं। इसी बीच वह किसी तरह पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर पहुंची। जांच में पता चला कि उसे तत्काल इलाज की जरूरत है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में आयुष्मान कार्ड से उसका पूरा इलाज नि:शुल्क किया गया। दवाइयों से लेकर जांच और देखभाल तक सब कुछ फ्री हुआ। डॉक्टरों की मेहनत और स्टाफ की संवेदनशीलता से उसकी हालत में सुधार आने लगा। डॉ. सूर्य नारायण व डॉ. सुप्रिया नारायण ने कहा कि पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.