हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग। हमारे प्रतिनिधि जिले में पिछले कुछ दिनों से डीजल आपूर्ति को लेकर बनी असामान्य स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। हालांकि गैलन और ड्रम में डीजल बिक्री पर रोक तथा पेसो एप्रुव्ड जार की अनिवार्यता के कारण किसानों और छोटे उपभोक्ताओं को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- डीजल आपूर्ति पर प्रतिबंध से किसानों की बढ़ी परेशानी, गैलन में नहीं मिल रहा डीजलडीजल की उपलब्धता पेट्रोल पंप संचालकों और अधिकारियों का कहना है कि शहर में ईंधन की कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन बाहर से आने वाले बड़े वाहनों की पैनिक खरीदारी के कारण कुछ समय के लिए दबाव की स्थिति बन जाती है। जिले के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर फिलहाल डीजल कोटा के आधार पर दिया जा रहा है। कई पंपों पर चार पहिया वाहनों को एक बार में 5 से 10 लीटर तक ही डीजल दिया...