सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान। कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत 11 मामलों की सुनवाई शुक्रवार को की गई। इनमें तीन मामलों में सुनवाई पूरी करते हुए निष्पादित किया गया, वहीं 8 मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी। जीरादेई में ददन ओझा, भगवानपुरहाट की उषा देवी व सीवान सदर के धनौती के सचिन चौहान मामले की सुनवाई पूर्ण करते हुए निष्पादित किया गया। वहीं, दरौली की सपना राय, भगवानपुर हाट के धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा व मो. आफताब हुसैन आजाद, बसंतपुर के हरिनाथ मांझी, महाराजगंज के महम्मद उस्मान गनी, पचरुखी के श्री बालेश्वर प्रसाद, असांव के संतोष कुमार व दरौली के गोविन्द जी पांडेय से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.