पैनल मरम्मत की सुस्ती से गंडक नहर में नहीं छोड़ा गया पानी, किसान परेशान
कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर चल रहे पैनल मरम्मत कार्य की धीमी गति के कारण अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इससे इलाके के हजारों किसानों की लाखों एकड़ खेती सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। धान की नर्सरी, सब्जी एवं अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वहीं, डीजल की किल्लत से भी किसान परेशान हैं। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर नेपाल के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से निकलकर महराजगंज और कुशीनगर होते हुए बिहार तक जाती है। खड्डा और नेबुआ क्षेत्र में नहर के क्षतिग्रस्त पैनलों की मरम्मत बीते कई माह से चल रही है। वर्तमान में गुलहरिया रेगुलेटर के पहले गड़हिया बसंतपुर, झझवा, ढोलहा मुसहरी, कोहरगड्डी और बंधु छपरा क्षेत्र में मरम्मत कार्य जारी है। किसानों का कहना है कि मरम्मत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.