पैनल अधिवक्ता ने छात्राओं को दी गुड टच और बैड टच की जानकारी
अररिया, मई 29 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के सरवाहा स्थित कन्या आवासीय विद्यालय रानीगंज में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था। शिविर में कन्या विद्यालय के सैकड़ो छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को पोक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावे बच्चों को यौन शोषण से बचाव के उपाय बताए गए। छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता मो अफसर अली अंसारी ने बताया कि यह विशेष कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और दुष्कर्म जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- जागरूकता शिविर में बच्चियों को दी गयी पोक्सो एक्ट की जानकारी इस कानून के तहत पीड़ित बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.