उदयपुर, अक्टूबर 25 -- राजस्थान के उदयपुर में नवजात बच्चों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। उदयपुर के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में 21 अक्टूबर को दो महिलाओं की डिलीवरी के बाद परिवार ने 'बेबी स्वैप' का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। बच्चों के सही माता-पिता की जानकारी के लिए उनके डीएनए सैंपल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं। यह झगड़ा 21 अक्टूबर की दोपहर को शुरू हुआ, जब उदयपुर की अनीता रावत और चित्तौड़गढ़ की रामेश्वरी सोनी ने एक ही ऑपरेशन थिएटर में 43 मिनट के गैप पर डिलीवरी की। खबर है कि अनीता ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया, जबकि रामेश्वरी ने एक लड़की को। बाद में एक परिवार से लड़का लेकर बताया गया कि उनके घर में लड़का नहीं, बल्कि लड़की का जन्म हुआ है। इसके बाद परिजन नाराज हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.