पैदल सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी ठोकर, मौत
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा-जहांगीरपुर सड़क पर सकरा फरीदपुर गांव में शनिवार को बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। मृतक सकरा फरीदपुर निवासी देवेंद्र चौधरी (45) पैदल जा रहा था। सिर में चोट लगने की वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पीयर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी मो. शाने (18), मोनू कुमार (17) एवं मो. मुबारक (14) को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। देवेंद्र चौधरी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र चौधरी घर से खाना खाकर निकला था। सड़क पार करने के दौरान बाइक ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। युवक को टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.