नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने नई नीति बनाई है। इसके तहत जर्जर फुट ओवरब्रिज को जल्द हटाया जाएगा। पुलों की मरम्मत के लिए समय-सीमा तय होगी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज पर रैंप और लिफ्ट लगाना अनिवार्य होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पिछले सप्ताह नई मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण के साथ ही मौजूदा पुलों के उन्नयन, रखरखाव, मरम्मत और उन्हें हटाने के लिए भी नियम तय किए गए हैं। इस पहल का मकसद हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकना और पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए वैज्ञानिक तर...