नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली क्षेत्र में खासतौर पर खान मार्केट और कनॉट प्लेस जैसे भीड़-भाड़ वाली जगहों को पैदल यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाए जाने पर बल दिया। उप राज्यपाल ने एनडीएमसी क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर हो रही प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मौजूदा परिचालन चुनौतियों के समाधान, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि राजधानी के केन्द्र का प्रबंधन करने वाले शहरी निकाय के रूप में एनडीएमसी की भूमिका बेहद अहम है। सेवाएं न केवल कुशल और नागरिक केन्द्रित हों बल्कि वैश्विक मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.