हरदोई, अक्टूबर 3 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी वोट बचाओ देश बचाओ पखवाड़ा बनाने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं ने एक पैदल मार्च निकालकर वोट बचाओ देश बचाओ के अभियान की शुरुआत की। यह मार्च समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से निकलकर गांधी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा तक पहुंचा। सपाइयों ने बापू की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद उनके समक्ष बोट बचाओ देश बचाओ की सौगंध खाई। पांच अक्टूबर को सभी विधानसभाओ में सभी विधानसभा अध्यक्ष अपनी अपनी विधान सभा कमेटी की बैठक करके वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम जहां कहीं भी अंबेडकर और महात्मा गांधी की मूर्तियां होगी वहां पर उनका माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रगान गाकर ही खत्म किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालेगी सपा सात अक्टूबर को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के द्वारा ...