हरदोई, जनवरी 29 -- सवायजपुर। छह किलोमीटर पैदल मार्च कर भारतीय कृषक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण गुरुवार को सवायजपुर तहसील पहुंचे। अगुवाई भारतीय कृषक दल के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राज प्रकाश चौहान ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार विनोद कुमार को सौंपा और शीघ्र निस्तारण की मांग की। राज प्रकाश चौहान ने बताया कि तहसील क्षेत्र का अलीगंज ननखेरिया गांव रामगंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। नदी के कटाव और प्रवाह परिवर्तन से गांव के आसपास गंभीर स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अलीगंज ननखेरिया में लगभग सात करोड़ की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की नियुक्ति के बिना पड़ा है। न दवाइयां हैं, न एंबुलेंस, जिससे ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.