गाजीपुर, अगस्त 14 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की रैली के स्थल पर गंगाजल छिड़ककर "शुद्धिकरण" किए जाने की घटना के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद से पैदल मार्च करते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, लंका पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर इस मानसिकता के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल कांग्रेस का अपमान नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और दलित समाज के सम्मान पर सीधा हमला है। यह भी पढ़ें- सभास्थल का शुद्धिकरण,बीजेपी की मानसिकता का परिचायक किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद उस स्...