सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- शोहरतगढ़। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगलवार को सीओ मयंक द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने खुनुवा बाईपास तिराहा, मुख्य बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सीओ ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाए। यह भी पढ़ें- एसपी ने गंजडुंडवारा कोतवाली के नव आरक्षियों से किया संवाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.