जौनपुर, मार्च 3 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। उप जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। अधिकारियों ने लोगों से होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। स्पष्ट किया कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अभद्रता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, एसआई कविंद्र राय, प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।...