कौशाम्बी, फरवरी 27 -- होली के त्योहार को लेकर कौशाम्बी पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने रिजर्व पुलिस बल (आरएएफ) के साथ मिलकर जिले के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। भरवारी, सराय अकिल सहित कई नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की। इस दौरान आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि होली और रमजान जैसे पर्वों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी असामाजिक तत्व को बढ़ावा न देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.