गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल चलने वाले मार्ग पर दुकानों और नर्सरी के खुलने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का राह चलना भी मुश्किल हो चुका है। वैशाली सेक्टर-1 निवासी सुनील वैध ने पैदल मार्ग पर दुकानें सजने को अवैध अतिक्रमण बताते हुए नगर निगम को शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में मार्ग को खाली कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने इलाके में हरियाली को बढ़ाने को लेकर ग्रीन बेल्ट को विकसित किया और बची जगह को नर्सरी संचालकों को आवंटित किया है, लेकिन नर्सरी संचालकों ने पैदल पथ पर भी कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को सड़को पर चलना पड़ता है। वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि शिकायत मिली है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.