पैदल-पैदल गांव जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
एटा, मई 14 -- पैदल-पैदल गांव जा रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना सकरौली के गांव नगला गडरिया निवासी अमरीश कुमार (45) पुत्र राजेन्द्र बुधवार को किसी काम से जलेसर आए थे। देररात पैदल-पैदल गांव लौट रहे था। बताया जा रहा है कि गांव से पहले जलेसर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.