पिथौरागढ़, मई 23 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता सिल्थाम तिराहे से पैदल चलकर न्यायालय परिसर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों से सप्ताह में दो दिन पैदल व साइकिल से न्यायालय आने का अनुरोध किया। साथ ही दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले लोगों से साझा वाहन का उपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- ईंधन बचाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पांडेय जूनियरों के संग साइकिल से पहुंचे कचहरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ...