पैदल नाचती हुई आई थीं या बीमार होकर?बीकानेर किडनी विवाद में मंत्री का अजीब तर्क
नई दिल्ली, जून 11 -- राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और कई महिलाओं की किडनी फेल होने के मामले ने प्रदेश की राजनीति और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को इस पूरे प्रकरण पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पत्रकारों के तीखे सवालों पर असहज नजर आए। इस दौरान उनका एक बयान चर्चा का विषय बन गया, जिसमें उन्होंने कहा, "पैदल चलकर नाचती हुई आई थीं या बीमार होकर आई थीं?" प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने मंत्री से सवाल किया कि जिन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, उनमें लगभग एक जैसे लक्षण सामने आए और डिलीवरी के महज दो से चार घंटे बाद ही उनकी हालत गंभीर हो गई। ऐसे में क्या सरकार किसी समान कारण या लापरवाही की आशंका को देख रही है?सवाल पर उखड़े मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.