पैदल दफ्तर पहुंचे संविवि के कुलपति
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया। सरकारी वाहन छोड़कर कुलपति पैदल ही आवास से दफ्तर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के आचार्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पैदल चलने और साइकिल आदि का इस्तेमाल करने का आह्वान किया।कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरनमेंट' अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति संरक्षण, संतुलित जीवन शैली एवं संसाधनों के संयमित उपयोग की प्रेरणा देती रही है। कुलपति की पहल के बाद कुलसचिव राकेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेन्द्र कुमार सहित सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं शिक्षक भी अपने आवास से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.