फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम गढरौली के पास एक ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। सुबोध पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम गढरौली थाना नसीरपुर जनपद फिरोजावाद का रहने वाला है। पीड़ित का भाई विनोद (42) 14 फरवरी की रात आगरा की तरफ से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पैदल घर आ रहा था। तभी पीछे से आते हुए ट्रैक्टर चालक ने तेजी, लापरवाही से बिना लाइट जलाए टैक्टर चालक विनोद को टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही टैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.