पैदल जा रहे मैनपुरी के युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
एटा, जून 6 -- पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। मैनपुरी के गांव खरपुरी निवासी दिलीप (40) पुत्र रामलाल दवाई लेने के लिए ससुराल जैथरा क्षेत्र आए थे। शनिवार शाम को पैदल-पैदल जा रहे थे। थाना जैथरा के गांव खेतूपुरा के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.