पैदल जा रहे दो लोगों को ट्रक ने कुचला,अधेड़ की मौत पर हंगामा
पटना, जुलाई 1 -- छड़ लदे ट्रक ने पैदल जा रहे दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें नेपाली महतो (55) की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना बिहटा के देवकुली के पास सोमवार शाम की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया। लोगों ने ट्रक का पीछा कर मनेर के पास पकड़ लिया। हालांकि चालक फरार है। देवकुली निवासर नेपाली महतो व एक अन्य सड़क किनारे पैदल कही जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें नेपाली महतो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है。 यह भी पढ़ें- Chapra News ट्रक- बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, जामग्रामीणों का आक्रोश हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.