पैदल जा रहे डाक्टर पर चाकू से हमला
फतेहपुर, जून 14 -- अमौली। चांदपुर थाने के अमौली कस्बे में रविवार सुबह एक निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में डॉक्टर घायल हो गए। चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव निवासी डॉ. रामबाबू सिंह चंदेल सठिगवा में अपना निजी अस्पताल संचालित करते हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह कस्बे में पैदल घर की जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बृजेश सिंह निवासी गाजीपुर, थाना जसपुरा बांदा ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर लहूलुहान हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल डॉक्टर का उपचार कराया गया है। घायल डाक्टर ने बताया कि वह आरोपी युवक को पहले से नहीं जानते हैं। उनकी कोई रंजिश भी नहीं है। हमला क्यों किया गया है। इसकी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.