रामपुर, मार्च 24 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी अमीर अहमद (50) सोमवार देर रात घर के आगे खाना खाकर टहल रहे थे, इस बीच धमोरा कस्बे से रामपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान हादसे में अमीर अहमद सड़क पर ही गिर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए, जिसके बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि अभी मृतक के परिवार की और से तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हि...