लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज इलाके में सोमवार की सुबह उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब पैदल जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान लीला सिनेमा नवल किशोर रोड निवासी मुन्नालाल (45) के रूप में हुई है। वह कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। परिवार में पत्नी अनीता और दो बच्चे तनीषा और आयुष हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुन्नालाल किसी निजी काम से पैदल निकले थे। बाजपेई पूड़ी से मेफेयर की ओर जाने वाले रास्ते पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की रफ्तार इतनी तेज...