मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता शिवहर जिले के तरियानी थाना अंतर्गत औरा सोनबर्षा गांव में बुधवार को बेकाबू ऑटो ने महिला को रौंद दिया। हादसे में रामपुरहरि थाने के मोहनपुर निवासी महेश पासवान की पत्नी सीता देवी (50) की मौत हो गई। वह भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही थी। ठोकर मारने के बाद ऑटो लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची तरियानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि सीता देवी बुधवार की दोपहर दो बजे घर से निकलकर पैदल जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो ने रौंद दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सीता देवी को तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। परिजनों ने बताया कि ऑटो चालक की पहचान कर ली गई है। महिला की मौत से शादी का माहौल मातम में बदल गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.