प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। संड़वा चंद्रिका किठावर मार्ग पर पैदल जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। अंतू थाना क्षेत्र के संड़वा चंद्रिका शुकुलपुर निवासी रामचंद्र वर्मा कटका बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है और परिवार के साथ वहीं पर रहता है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उसकी 45 वर्षीय पत्नी कमला देवी दुकान के पास पटरी पर पैदल जा रही थी। तभी सामने आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक मौके से भाग निकला। बाजार के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमला देवी की दो बेटियां हैं। उसकी मौत से परिजनों में चित्कार मच गया। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया...