पैदल जा रही छात्रा से मोबाइल लूट में दो गिरफ्तार
कानपुर, मई 16 -- चकेरी। रेलबाजार में कोचिंग पढ़कर पैदल वापस घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बाइक और लूट के पांच मोबाइल बरामद किये हैं। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि खपरा मोहाल निवासी इंटर की छात्रा पायल सोनी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 15 मई की दोपहर वह कोचिंग से घर लौट रही थी तभी मरे कंपनी पुल के पास पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ में झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी थी। शु्क्रवार देर रात पुलिस ने शिवनारायण टंडन सेतु के पास चेकिंग लगाई। उसी दौरान बाइक सवार दो बाइक सवार कैंट अस्पताल की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.