लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- क्षेत्र में एक गांव की किशोरी को बैंक में जाते समय एक युवक ने रास्ते में रोक कर जबरन नंबर मांगने लगा मना करने पर सरेराह छेड़छाड़ की। शोरगुल मचाने पर युवक भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत चौकी पर दी है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए पसगवां आने पर पहुंच कर शिकायत देने की बात कह कर चलता कर दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह बरेली में पढ़ाई कर रही है। वह होली की छुट्टी में घर आई थी। शुक्रवार को दोपहर पैदल बैंक में खाते की केवाईसी कराने जा रही थी। अचानक टमाटर के खेत में काम कर रहे युवक ने घेर लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर उसने सड़क पर छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत चौकी पुलिस पर दी गई, जहां उन्होंने संवेदनहीनता दिखाते हुए उसे थाने जाने की सलाह दी है। पीड़िता ने परिजनों के साथ लगभग 14 किलोमीटर दूर थाने में शिकायत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.