अमरोहा, जनवरी 22 -- हसनपुर, संवाददाता। गांव निवासी युवती के संग पैदल घर लौट रही महिला को नगर के बाईपास पर बाइक ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर घायल हो गई। निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई भूड़ निवासी प्रेमवती पत्नी जयपाल व हर्षिता पुत्री गजराज नगर के बाईपास मार्ग से होकर पैदल अपने गांव जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक एक-दूसरे से पहले निकलने की होड़ में बाइक दौड़ा रहे थे। इनमें से एक बाइक ने प्रेमवती को टक्कर मार दी। प्रेमवती सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को नगर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। राहगीरों ने आरोपी बाइक चालक को भी मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.