बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता त्योहारों को सौहार्दपूर्ण से संपन्न कराए जाने को लेकर गुरुवार देर शाम डीआई जी राजेश एस, जिलाधिकारी जे रीभा व एसपी पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में मार्च किया। अलीगंज , बाबूलाल चौराहा, मुख्य बाजार, शंकर गुरु चौराहा, महेश्वरी देवी मन्दिर व रेलवे स्टेशन सहित मिश्रित आबादी वाले व भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा के उपायों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से भी वार्ता कर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.