अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज जादौन ने सोमवार को पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान बाजारों में मौजूद लोगों से संवाद करके सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही उनको सतर्क व सजग रहने की अपील की एसएसपी ने क्वार्सी चौराहा से किशनपुर तिराहा, गांधीआई तिराहा, सेंटर प्वाइंट, रेलवे स्टेशन, एसबीआई तिराहे से दीवानी न्यायालय होते हुए पुलिस लाइन तक मिश्रित आबादी, संवेदनशील क्षेत्रों, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान समस्त अधीनस्थों को अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजार आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसपी ने कैराना में किया पैदल मार्च इस दौरान एस...