चंदौली, अप्रैल 8 -- शहाबगंज। कस्बा में थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने मंगलवार की शाम व्यापारियों के साथ पैदल गश्त कर जानकारी ली। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। इस दौरान व्यापारी नेता अजय जायसवाल, सुरेंद्र मोदनवाल, महमूद आलम, कुंदन चौहान, तस्लीम, राजकुमार जायसवाल रज्जलु, सोनू जायसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.