पैदल गश्त कर एसपी ने व्यापारियों से किया संवाद
चंदौली, जून 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर क्षेत्र में मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पैदल गश्त किया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। वही व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर हाल जाना। ▪️अधिकारियों ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं व व्यापारिक गतिविधियों के दौरान सुरक्षा संबंधी फीडबैक पर खुलकर बात की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। बाजार में नियमित पुलिस गश्त और पिकेट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ▪️सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.