गाजीपुर, मार्च 2 -- करंडा (गाजीपुर)। क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोचकपुर बाजार और बड़सरा क्षेत्र में सघन पैदल गश्त की। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर रोककर सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की मुस्तैदी से बाजार में सुरक्षा का माहौल बना रहा और व्यापारियों ने भी कार्रवाई की सराहना की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि होली जैसे संवेदनशील पर्व पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। गश्त में उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.