शाहजहांपुर, मार्च 18 -- सिंधौली/पुवायां, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पुवायां से जिला मुख्यालय के लिए पैदल कूच पर निकले, जिन्हें रजऊ टोल टैक्स के पास प्रशासन ने रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीन मलिक ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक चली वार्ता के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी। किसानों का आरोप है कि उन्हें करीब एक घंटे तक रोके रखा गया। उनका कहना है कि तहसील स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, इसलिए वे जिला मुख्यालय जाकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। किसानों ने बताया कि वे पिछले 45 दिनों से धरने पर हैं, जिसमें 7 दिन आंशिक और 4 दिन से पूर्ण भूख हड़ताल जारी है। जिलाध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और आगे बढ़ने की बात कहते रहे। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.