बलिया, मार्च 17 -- बलिया, संवाददाता। मछली विक्रेताओं की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने मत्स्य कल्याण कोष के तहत 'मोपेड वीथ आईस बाक्स' परियोजना शुरू की है। इसके तहत पैदल सिर पर टोकरी रखकर या साइकिल से मछली बिक्री करने वाले चार मछुआरों को मोपेड और आईसबॉक्स की खरीद पर लागत लगभग 60 हजार का 40 फीसदी यानि 24 हजार अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना में चार लोगों का चयन हो चुका है, जिसमें तीन ने मोपेड भी खरीद ली है। मत्स्य विभाग के आंकड़ों में मनियर ब्लॉक के काजीपुर निवासी मुन्ना, दुबहड़ ब्लॉक के रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार, सीयर ब्लॉक के तेंदुआ निवासी राजेश ने मोपेड और आईसबॉक्स खरीद लिया है। विभाग की ओर से अनुदान भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जबकि एक मछली विक्रेता का चयन हुआ था, लेकिन उसने लिखित रूप से परियोजना का लाभ लेने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.