इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- बकेवर। महादेव के प्रति आस्था और भक्ति का संकल्प लेकर 600 किलोमीटर से अधिक की पैदल उज्जैन यात्रा पर निकले जितेंद्र तिवारी का मंगलवार को बकेवर पहुंचने पर लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवान महादेव से उनके सकुशल उज्जैन पहुंचने की कामना की। जितेंद्र तिवारी बड़े लला ने बताया कि वह अजीतमल से उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वह विभिन्न कस्बों और नगरों से होते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। बकेवर में हिमांशु दीक्षित, राजन दुबे, जीतू चौहान, शिवम् त्रिपाठी, योगेश ने स्वागत के दौरान लोगों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दर्शन को उज्जैन की पदयात्रा पर निकले जितेंद्र जितेंद्र तिवारी ने सभी का आभार ...