धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, अमित रंजन। एसएनएमएमसीएच में प्राचार्य और अधीक्षक में खींचतान के बीच ब्लड बैंक के अब नियंत्रण को लेकर नया मोर्चा खुल गया है। पैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक के प्रशासनिक अधिकार पर दावा ठोकते हुए उसे अपने अधीन करने की मांग की। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ गणेश कुमार ने प्राचार्य और अधीक्षक को पत्र भेजकर एनएमसी के मानकों का हवाला दिया है। इसके बाद पहले से स्वतंत्र विभाग रूप से संचालित ब्लड बैंक के प्रशासनिक ढांचे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। डॉ कुमार ने पत्र में कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के निर्धारित मापदंडों के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ब्लड बैंक पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित होना चाहिए। ऐसे में ब्लड बैंक को पैथोलॉजी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में लाना जरूरी है। वर्तमान में एसएनएमएमसीएच का ब्लड बैंक स्...