शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता तिवारी पर लगातार अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता भाजपा नेता सुरेंद्र सक्सेना का आरोप है कि डॉक्टर के बार-बार अवकाश पर रहने से मरीजों की जांच और रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। पत्र में कहा गया है कि हाल के महीनों में वह कई बार लंबे अवकाश पर रहीं और गणतंत्र दिवस पर भी अनुपस्थित थीं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...